नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा स्थानीय विवेकानंद घाट पर अधिक मास पुरुषोत्तम मास के महीने के अंतिम दिन सामूहिक दीपदान का धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने 108 बाती के दीपों का दान पंडित द्वारा करवाया गया, साथ ही पुरुषोत्तम भगवान एवं मां नर्मदा जी की आरती की गई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, आशा मुकेश अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, शोभना गर्ग, रेखा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सविता अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, तन्वी अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित हुईं ।

