
सिवनी मालवा / नवीन शैक्षणिक सत्र 2026 27 प्रारंभ होने के पूर्व शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठ के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में योगेश मनोहरे सहायक संचालक शिक्षा की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिंदुवार जानकारी की समीक्षा की गई। जिसमें सभी संकुल प्राचार्य हाई स्कूल हायर सेकेंडरी तथा समस्त प्राचार्य हाई स्कूल हायर सेकेंडरी उपस्थित रहे। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा के प्राचार्य ए एस राजपूत के निधन होने के उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समीक्षा बैठक का संचालन नवीन हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल द्वारा किया गया।विभागीय समीक्षा बैठक में बताया कि किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाए। निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को पूर्व से ही डिसाइड कर लिया जावे निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण 23 जून तक पूर्ण करें। क्षतिग्रस्त शाला भवनो में कक्षा संचालित ना की जाए। संकुल प्राचार्य गंभीरता से इसका निरीक्षण करें, सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि इ अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का अनुभव संकुल स्तर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को फॉरवर्ड करना आवश्यक है। कार्यालय प्रकरण समयमान वेतनमान ग्रेडेशन लिस्ट सात दिवस में प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं नवनियुक्त शिक्षकों के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाए। 23 जून 2026 तक कक्षा 9वी एवं 11वीं के द्वितीय परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं। एक पेड़ मां के नाम प्राथमिकता की श्रेणी में रखा जाए। उच्च परीक्षा में अनुमति के लिए नए फॉर्मेट में आवेदन की कॉपी कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, इसकी विशेष रूप से सस्ता स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जाए। नव नियुक्त शिक्षकों की गोपनीय चरित्र वादी वेतन भुगतान दिनांक से क्रमोन्नति पदोन्नति पदभार ग्रहण दिनांक से संविलियन 3 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। बैठक में छात्रवृत्ति एमपी टास्क 2023 से 2026 तक की भी चर्चा की गई। नवीन शैक्षिक सत्र की कार्य योजना भी आवश्यक रूप से बनाई जाए। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस के धनवारे, संकुल प्राचार्य अशोक सोनिया, दिनेश यादव, प्रकाश व्यास, धर्मेंद्र परमार, अशोक साहू, राममोहन रघुवंशी, हरिप्रसाद परेवा, प्रणय अवस्थी, अनिल रघुवंशी, सुधीर कुमार रिछारिया, मनीत कुमार दुबे, रीता मोदी, सुनील कुमार यादव, विमल दीप कटारे आदि उपस्थित थे।

