नर्मदापुरम / कलचुरी (कलार) समाज इटारसी द्वारा कलचुरी समाज भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ श्रेणी कार्यकारिणी की घोषणा समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा की गई एवं समाज के महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं आगामी कार्यक्रमों पर सामूहिक चर्चा-विचार किया गया। रविवार को हैहय छत्रिय कलचुरी (कलार) समाज, इटारसी द्वारा कलचुरी (कलार) समाज भवन, भगवान श्री सहस्त्रबाहु मार्ग वार्ड-12 न्यू गरीबी लाईन पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को प्रारम्भ करनें से पूर्व परंपरानुसार सर्वप्रथम समाज के कुल आराध्य देव भगवान श्री राजराजेश्वर कार्त्यवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के तैल चित्र के समक्ष समाज के वरिष्ठ-कनिष्ठ जनों द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात विधिवत बैठक आरम्भ हुई जिसमें समाज की वरिष्ठ श्रेणी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी एवं समाज के महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं आगामी कार्यक्रमों पर सामूहिक चर्चा-विचार किया गया। कलचुरी समाज इटारसी के चुनाव में सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक) ने समाज के वरिष्ठ जनों, संरक्षक एवं मार्गदर्शक की अनुशंसा एवं सहमति से आज नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकरियों एवं सदस्यों की घोषणा की जोकि इस प्रकार है –
संरक्षक- प्रकाश मलोनिया, शिक्षक सुरेश मालवीय, कवि राजेन्द्र मालवीय, राजीव चौकसे, उमेश चौकसे।
उपाध्यक्ष- राजेश जायसवाल, राजेश मालवीय, कैलाश मालवीय, पत्रकार राकेश राय, जमना प्रसाद राय, अशोक मालवीय (रानीपुर)
सचिव – पत्रकार विनित चौकसे, कोषाध्यक्ष – अजय चौकसे, सयुंक्त सचिव – देवीप्रसाद मालवीय एवं भगवानदास मालवीय, सह – कोषाध्यक्ष ब्रजेश शिवनारायण मालवीय, संगठन मन्त्री- सन्देश मालोनिया, अनुराग चौकसे एवं सुनील मालवीय, प्रचार मन्त्री- अभिनय चौकसे एवं राजेश चौकसे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक – चन्द्रेश मालवीय, खेल प्रकोष्ठ संयोजक – अमित जायसवाल।
विधि सलाहकार -एड. राजेन्द्र मालवीय एवं एड. आनंद चौकसे।
मीडिया प्रभारी – मयूर बाल बिहारी मालवीय एवं मनीष जायसवाल।
कार्यलय मंत्री- रोहित मालवीय, भंडारी- मनीष मालवीय, प्रवक्ता- अश्वनी मालवीय।
विशेष आमंत्रित सदस्य- रवि किशोर जायसवाल, जगदीश मालवीय, प्रदीप जायसवाल (डाक्टर), निलेश मालोनिया …
कार्यकरणी सदस्य- एन. आर. मालवीय, हरीश मालवीय (आचार्य) देवेंद्र मालवीय, विनोद राय, रमेश राय, मोहन चौकसे, प्रवीण किशोर जायसवाल, वीरेंद्र मालवीय, अशोक मालवीय (सुखतवा वाले), गजानन मालवीय, सर्वेश शिवहरे, नीरज जायसवाल (बादल), दीपक मालवीय, विजय मालवीय (मरोडा), रजनीश चौकसे, रवि मालवीय, रामकुमार राय, हरिशंकर मालवीय (चीकू), राजेश मालवीय, गौरव मालवीय (मोनू), रानू राय (मरोडा) …
अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय (शिक्षक) ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए समाज हित मे कार्य करने का अनुरोध किया एवं उन्होंने बताया कि-शहर इटारसी व आसपास के गाँव-क्षेत्रों को कुल 22-सेक्टरों में बाँटा गया है। समाज के सगंठन का शीघ्र ही नगर के आसपास के क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर पर विस्तारित कर समाज को संगठित किया जायेगा, बैठक में समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार मालवीय ( शिक्षक ) ने समाज को ₹11,000 (ग्यारह हजार रूपये) का चैक दान स्वरुप समर्पित किया। इस बैठक की अंतिम बेला में समाज परिवार के दिवंगत हुए सामाजिक जनों को 02-मिनिट का मौन रख भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के कोषाध्यक्ष अजय चौकसे द्वारा नवीन कार्यकारिणी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन समाज के प्रवक्ता अश्वनी मालवीय द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार समाज के सचिव पत्रकार विनीत चौकसे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यो के साथ श्री मालवीय (टेलर मासाब, मार्केट वाले), पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश मालवीय, भूपेंद्र चौकसे, नरेंद्र (बसंत) मालवीय, युवा मंडल अध्यक्ष प्रतीक राजेंद्र मालवीय, पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष राजेश चौकसे, रोहित मालवीय, उत्कर्ष मालवीय आदि सामाजिक जन बड़ी संख्या में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

