
नर्मदापुरम / इटारसी / पुलिस कप्तान रेल भोपाल अंकित जायसवाल के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक इटारसी महेंद्र सिंह कुल्हारा के कुशल नेतृत्व में जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे और उनकी टीम ने अपराध क्रमांक 380/26 धारा 305 (सी) बीएनएस में चोरी गया 8,52,000/- रूपये का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 06.05.2026 को फरियादी रमेश पिता स्व मुल्लाक्ट्टे सिद्दलह कर्नाटक अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 22692 राजधानी एक्स के कोच A/3 बर्थ नंबर 43,44,30 पर ग्वालियर से अपने घर मांड्या जा रहा था। दौराने यात्रा के फरियादी अपनी पत्नी का एक हेंड बैग पर्पल ग्रीन कलर का जिसमे एक मंगल सूत्र सोने का नगदी रूपये, एक मोबाइल वन प्लस नोड 3 एक टेवलेट सैमसंग कंपनी, एक एयर बड़स, घर की चाबी, सेविंग किट, टूथ पेस्ट, दवाईया को अपने पास रख कर बर्थ पर सो रहा था। ट्रेन के रेल्वे स्टेशन इटारसी के पास पहुँचने पर नींद खुलने पर देखा तो बर्थ पर रखा लेडीस हेंड बैग नहीं था। कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से जीआरपी थाना बैंगलोर के शून्य के अप क्र 07/26 धारा 305(सी) बीएनएस की केस डायरी कायमी हेतु प्राप्त होने पर जीआरपी थाना इटारसी में असल अपराध क्रमांक 380/26 धारा 305 (सी) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय चौकसे के नेत्रत्व मे एक विशेष टीम जिसमे उप निरीक्षक सुरेश राज, प्र. आर. रानु अतुलकर, प्र. आर. अमित कुमार, प्र. आर. अजीत पटेल, आर. अमित कुशवाहा, आर. दीपक सेन को शामिल किया। उक्त टीम को बरामदगी हेतु विशेष निर्देश देकर रवाना किया गया था। टीम ने भोपाल रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशन पर लगे सी.सी. टी. व्ही. कैमरों का कई बार बारीकी से विश्लेषण किया गया तथा मामले में तकनीकी सहायता हेतु साइबर सेल टीम से भी लगातार सहयोग लेकर अनुसंधान किया गया। इस अनुक्रम में सायबर सेल भोपाल से प्रकरण में चोरी गये मोबाइल की सीडीआर प्राप्त होने पर, सीडीआर का बारीकी से अवलोकन किया गया। सीडीआर में आये संदेही शमीम अख्तर पिता खलील उर्फ रहमान उम्र 68 बर्ष निवासी पुतलीघर चैराहा सलूजा नर्सिंग होम के पास मकान नंबर 109 थाना टीला जमालपुरा भोपाल की सकुनत पर पहुँचकर संदेही से सीडीआर में आये नंबर के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मेमोरेंडम में सीडीआर में आये नंबर अपने पहचान के भूरा उर्फ आशीष निवासी भोपाल से एक मोबाइल 1000 रूपये में खरीद कर अपनी आईडी की सिम डालकर उपयोग करना बताने पर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया एक मोबाइल वन प्लस नोड 3 कंपनी का कीमत 22,000/- रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गई।प्रकरण के सह आरोपी शमीम अख्तर के मेमोरेंडम के आधार पर दिनांक 12.06.2026 को प्रकरण के मुख्य आरोपी भूरा उर्फ आशीष पिता पप्पू वंशकार उम्र 20 बर्ष निवासी करौंद चैराहा नवी बाग बेरसिया रोड भोपाल (म.प्र.) को मुखबिर की सूचना पर सकुनत से गिरफ्तार कर आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध सदर की घटना घटित करना स्वीकार करते हुये चोरी किये गये बैग में से एक मोबाइल, एक टेबलेट, एक मंगल सूत्र व नगदी रूपये निकाल कर शेष सामान चलती ट्रेन से फेकना अपने मेमोरेंडम में बताने पर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी से प्रकरण का शेष मशरुका एक टेवलेट सैमसंग कंपनी का ब्राउन कलर का कीमती 30,000 रूपये, एक मंगल सूत्र वजनी करीबन 54.3 ग्राम कीमत 8,00,000/- रूपये का बरामद कर आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड होने से विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश कर आरोपी का दो दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है, जिससे अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

