
नर्मदापुरम / सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदापुरम में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। वही सड़कों पर जगह जगह जाम की स्थिति बन रही है। ऐसा ही एक नज़ारा नर्मदा ब्रिज बुधनी का सामने आया है, जहां पर सुबह सुबह लम्बा जाम लगने के कारण दो बस चालकों एवं कंडक्टर के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इस दौरान बुधनी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। आखिर थोड़ी थोड़ी सी बातों पर इस तरह लड़ाई क्यों हो रही है यह एक चिंतनीय बात है।

