
नर्मदापुरम / गौरतलब है कि क्षेत्र में प्रतिदिन आसपास के आवारा तत्वों द्वारा भीलबाबा की मढिया से लेकर बीटीआई तक मुख्य सड़क किनारे पिचिन पर बैठकर शराब पी जाती है तथा शराब पीकर उत्पात मचाया जाता है। जिससे यहां से आने जाने वाले लोगों तथा महिलाओं समेत रहवासियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर ये आवारा तत्व लड़ने मारने पर उतारू हो जाते हैं। विदित हो कि इसी स्थान पर आवारा तत्त्वों द्वारा जन्मदिन पर तलवार से केक काटने जैसी खबरें भी सामने आई थीं।
यहां के रहवासियों ने बताया कि मोहल्ले में हो रहे इस कृत्य की शिकायत थाना कोतवाली में कई बार की जा चुकी है किन्तु पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है न ही यहां नियमित गश्त करवाई जाती है। जिससे यहां के लोगों में पुलिस विभाग के प्रति असंतोष व्याप्त है। वहीं प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से भविष्य में कोई अप्रिय घटना होने की संभावना है।

