
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव ने 600 सीड बाल तैयार किये। सीट बाल तैयार करने के लिए गुलमोहर, नीम, जामुन, इमली, बील, बेर आदि वृक्षों से उनके बीज एकत्रित किए तथा सीट बाल तैयार की। गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव के मार्ग-दर्शन में कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव हरिनारायण यादव, विशन सिंह, टीटू,जोगीराम, शाहरुख खान, गुड्डी बाई, पूनम उपस्थित रहे।

