नर्मदापुरम / रविवार को कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज आपदा अक्षय कोष प्रबंधन की बैठक इटारसी के एक निजी रेस्टोरेंट में कैलाश दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अरुण तिवारी एवं अनिल तिवारी, श्याम शरण तिवारी, रवि दुबे उपस्थित रहे। बैठक में समिति के युवा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया है, जिसमें उन्होंने समाज के अंतिम सदस्य को आर्थिक सहयोग किये जाने की समिति की मंशा को पुनः दोहराया।
सरस्वती पूजन पश्चात् अब तक की गतिविधियों से एवं मार्च 2026 से अब तक का लेखा जोखा को प्रस्तुत संतोष दीवान द्वारा किया गया। श्री दीवान नें बताया कि अब तक पंद्रह लाख रूपये जमा है, जिसमें नो लाख रूपये की एफ डी आर है। शेष राशि ऋण के रूप में सदस्यों के बीच वितरित की गईं है। उन्होंने कोष के संचालन को लेकर अपनी बात रखते हुए समाज के सभी लोगो को समिति की सदस्यता लेने का आग्रह किया तथा समाज के सभी सम्पन्न सामाजिक बन्धुओ से अपील करते हुए अपने पूर्वजों की स्मृति में, जन्मदिन पर वैवाहिक साल गिरह आदि अवसरो पर आपदा कोष में धन राशि जमा करने का आग्रह किया।ताकि अधिक अधिक सामाजिक बन्धुओ की विषम समय में आर्थिक सहयोग किया जा सके। स्व. श्री रोहणी रमन तिवारी की स्मृति में 25 हजार रूपये चेक के माध्यम से प्रबंधन समिति की एक मात्र महिला सदस्य श्रीमति प्रभा तिवारी एवं पुत्र अमित तिवारी द्वारा दान स्वरूप उनके परिजनों नें प्रबंधन समिति को सौपा। इस दौरान रिटायर्ड डीएसपी डोरी लाल तिवारी नें भी आपदा कोष में 5,100 रूपये दान स्वरूप आन लाइन प्रदान किये। बैठक पश्चात विगत दिनों समाज के दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में डोरीलाल तिवारी, कैलाश दुबे, संतोष दीवान, हेमंत दुबे, सुरेश दुबे, राजेंद्र दीवान, आनंद दीवान, आलोक दीक्षित, संजीव दुबे, अतुल दुबे, अमित तिवारी, अजय दुबे, रजत दुबे, आशीष तिवारी, श्रीमति प्रभा तिवारी, श्रीमति सुधा तिवारी, श्रीमतिअर्चना तिवारी, श्रीमति सीमा दुबे, श्रीमति नेहा तिवारी, श्रीमति अर्चना संदीप तिवारी उपस्थित रही।

