


नर्मदापुरम / बड़वाह / एसोसिएट अल्कोहल ब्रेवरीज ग्राम खोड़ी ने
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शराब फैक्ट्री परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में 2000 पौधों का रोपण किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, प्रदूषण को कम करना तथा क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना है।
केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की भी समुचित व्यवस्था की गई है…..
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिट हेड बी. वी. कृष्णा रेड्डी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिवस तक सीमित अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि सभी पौधे विकसित होकर क्षेत्र को हरा-भरा बना सकें।
स्थानीय नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा इस प्रकार के पर्यावरणीय प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पौधारोपण से आने वाले वर्षों में क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण, बेहतर वायु गुणवत्ता एवं प्राकृतिक सौंदर्य में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश भी दिया।
वृक्षारोपण का संकल्प लिया……
प्रबंधक सुधीर तिवारी के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।इस अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
संरक्षण, जल बचत, ऊर्जा दक्षता तथा स्वच्छ कार्यस्थल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं तथा “वॉटर सेविंग वॉरियर्स” को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की गई।
पालीथिन को कम करने के लिए कपड़े के बैग वितरित किए……
मैनेजर अभिषेक मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सभी को हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर पॉलीथिन के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से सभी कर्मचारियों को कपड़े के बैग वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान के के सिंह, नंदलाल पाण्डेय, मकरंद कुलकर्णी, शुधेन्दू दीक्षित, कल्पेश दुबे, संजय झा सहित संस्था के अन्य अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

