
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाड़ा ने सीड बाल तैयार करने के लिए गुलमोहर, नीम, जामुन, इमली, बील, बेर आदि वृक्षों से उनके बीज एकत्रित किए तथा सीड बाल तैयार की। ब्लाॅक समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्ग-दर्शन में कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति संचालक नीतिराज सिंह यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गेंदालाल यादव, सचिव शुभम गोस्वामी, परामर्शदाता राकेश कीर, भूपेंद्र यादव, अकलेश यादव एवं चंदन अहिरवार उपस्थित रहे।

