
नर्मदापुरम / जिले में मारपीट, चोरी ओर साइबर ठगी, अवैध शराब जैसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। शनिवार को जिले के अलग अलग थानों में मारपीट की अलग थानों 14 घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई की है। बताया गया कि 6 थाना क्षेत्रों में यह घटनाएं हुई है। जिसमें सोहागपुर थाना में 3, पथरौटा थाने में 3, माखननगर में 3 शिवपुर में 1 कोतवाली में 1 ओर देहात थाने में 3 मामले दर्ज किए गए हैं। वही केसला थाना अंतर्गत बकरी चोरी के दो मामले सामने आए है। जिसमे दो अलग अलग लोगों के घरों से 3 बकरे चोरी हो गए। जिस पर केसला पुलिस ने बकरे चोरी के दो अलग अलग मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर काराया है।

