
नर्मदापुरम / जापान में आयोजित एशिया कप अंडर 18 हांकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने जापान में जापान की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जिताने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य अंश बहुत्रा एवं महक परिहार ब्रोंज मेडल का खेल मंत्री विश्वास सारंग द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया। खिलाड़ियों ने मंत्री से हांकी टर्फ मैदान पर फ्लड लाइट एवं दर्शक गेलेरी की मांग की। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की मांग सुनकर विचार करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, विधायक ठा. विजयपाल सिंह, विघायक प्रेम शंकर वर्मा, श्रीमती नीतू यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, रोहित फौजदार एवं हाकी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

