
नर्मदापुरम/ जनपद पंचायत नर्मदापुरम में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 12 जून, 13 जून एवं 15 जून 2026 को किया जा रहा है। शिविर के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए।
ब्लॉक समन्वयक श्री रामकुमार गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं। अब तक कुल 1177 आवेदन पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की कार्यवाही विभागीय स्तर पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनकल्याण शिविर का अंतिम दिवस 15 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आने वाले आवेदनों का पंजीयन किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

