

नर्मदापुरम / शनिवार को रेवांचल सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन संगठन की बैठक अध्यक्ष अनिल आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष अनिल चौरे, विवेक जायसवाल, अक्षय सैनी मार्गदर्शन मंडल सदस्य अर्जुन मालवी, अजीत बिष्ट, सचिव अरविंद यादव, सहसचिव मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष आशुतोष जोशी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता (रिंकू), अक्षय सैनी, विवेक जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी, कृष्ण चौहान, विक्की आर्य, सह प्रभारी सौरभ परदेसी की नियुक्ति की गईं। संगठन ने सिविल कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी लाइन में आ रही अनियमितता रेट को लेकर चर्चा की। जिसमें संगठन की राय हुई कि सिविल कंस्ट्रक्शन के एक रेट तय हो जिसमें सेटिंग, लोहा कटिंग, स्लेव, कार्टिंग वॉल व लेबर मिस्त्री के एक रेट हो सभी पदाधिकारी की सहमति से लेबर रेट व विथ मटेरियल की एक रेट तय हो। मध्य प्रदेश सरकार की श्रमिकों के लिए अच्छी योजना चल रही है, इसका लाभ लेबरों मजदूरों को मिलना चाहिए। संगठन में कई अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की गई।

