

नर्मदापुरम / पथरोटा में पंजाब नेशनल बैंक के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण इटारसी शहर की विद्युत सप्लाई चालू होने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। वही पथरोटा में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी ब्रजेश यादव की मोटरसाइकिल पर एक पेड़ गिर गया, इससे उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और आउटसोर्स कर्मचारी सकुशल है। विद्युत विभाग विभाग द्वारा सुधार कार्य को किया जा रहा है।

