नर्मदापुरम / दिनांक 11.6.2026 दिन गुरुवार सोहागपुर बाजार के दिन एक पर्स जिसमें मंगलसूत्र व नगद 2250 रुपए रखे हुए थे, होटल वाटिका पेट्रोल पंप के पास तौसीफ खान निवासी सेमरीहरचंद को मिले थे। जिन्होंने पर्स मंगलसूत्र रुपए सहित थाने पर जमा कर दिया था एवं मलिक की तलाश की गई। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उक्त के संबंध में प्रसार प्रचार किया गया। मंगलसूत्र एवं पैसों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उसके मालिक को पता चला जो सरिता बाई पति शिवनारायण परते 40 वर्ष निवासी कामती रंगपुर की होना पाया गया। पहचान एवं बिल इत्यादि लिए गए जो उक्त मंगलसूत्र एवं रुपए उसी का होना पाया गया। जिन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप के पास उक्त पर्स गुम हो गया था, तौसीफ को बुलाकर उसके हाथों महिला को पर्स वापस कराया गया है। सभी के द्वारा अपने-अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से जानकारी प्रेषित की गई, इस कारण से महिला को उसका पर्स मिल पाया, पुलिस ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

