
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी महेन्द्र चौहान के कुशल नेतृत्व में डोलरिया थाना प्रभारी और उनकी टीम ने एक खंडहर मकान से हजारों रुपए की अवैध शराब जब्त की है। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि तवा कॉलोनी में फुर्सत मोहल्ला में एक मकान के खंडहर में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान 18 पेटियों में 90 हजार रुपए की अवैध शराब से भरी बोतलों को जब्त किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यहां पर लाल देशी प्लेन की ये अवैध शराब कौन लेकर आया, कहां से लाया इसकी जांच की जा रही है।

