
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत आयुष नगर फेस 2 में रहने वाली नजमा खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 3 लाख 91 हजार रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया गया कि फरियादी नजमा खान ने रिपोर्ट लिखाई कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें आयकर विभाग का अफसर बताकर, ट्रांसपोर्ट के दस्तावेज, एनओसी,ओर एनपीआर के नाम पर 3 लाख 91 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की गई है।इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 353/26 धारा 318(4), 319(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

