
नर्मदापुरम / इटारसी / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर ओर उनकी टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि जुझारपुर रोड के समीप से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला भी है। उनके पास से 20 किलोग्राम से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया गया।जो कि 4 लाख 60 हजार रूपए के करीबन कीमत का है। मामले में आरोपी राजेश लोधी रायसेन, भूपेंद्र लोधी सागर, सेवंती बाई मर्सकोले नि. बैतूल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।

