

नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली स्थित शंकर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ । कथा के विसर्जन पर सप्तम दिवस पंडित स्पर्श तिवारी ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पंडित तिवारी ने कहा कि भगवान कृष्ण सुदामा की मित्रता अटूट थी। मित्रता में कभी भी छोटा बड़ा नहीं देखा जाता । उन्होंने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की बचपन के चरित्र का भी सारगर्भित वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पुण्य लाभ लिया। शंकर समिति के पदाधिकारी कमल चाव्हाण ने बताया कि पिछले 7 दिनों से श्रीमद् भागवत कथा में भगवान के चरित्रों का वर्णन हुआ और सभी ने पुण्य लाभ लिया। कथा का विसर्जन कर कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

