
नर्मदापुरम /इटारसी / पुरानी इटारसी मीठा कुंआ निवासी फरियादी बहादुर सिंह चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने कृष्णा विहार कालोनी निवासी 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संगीता चौरे ओर मुरारीलाल चौरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी बहादुर सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा आरोपी को 28 तोले सोने के गहने रखने को दिए थे। लेकिन दोनों आरोपियों ने उन्हें उनके गहने वापस नहीं कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 503/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है।

