
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा पुलिस ने भोपाल निवासी एक फरियादी की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपियों ने भोपाल निवासी राजेश पंडित ओर उसके रिश्तेदार दीपक कुमार से रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 13 लाख रूपए से ज्यादा ले लिए । जब फरियादी को यह मालूम चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है तो फरियादी की रिपोर्ट पर सिवनी मालवा पुलिस ने आरोपी उमा शर्मा एवं मुकेश शर्मा निवासी भिलाडिया कला के खिलाफ अपराध क्रमांक 404/26, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर किया है।

