
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में वनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ओर उनकी टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP15 CB 7991 से 9 पेटी सफेद प्लेन मदिरा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उक्त वाहन में साथ चल रहे टीकाराम चौधरी (बारहाबड़ा), प्रवीण प्रताप राजपूत (सिंहपुर पुआरिया, गाडरवाड़ा) और शंकरलाल कहार (चीचली) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

