

नर्मदापुरम / श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सिवनी नाका ग्वालटोली के शंकर मंदिर में किया जा रहा है। कथा के षष्टम दिवस भगवान श्री कृष्ण की कथा का वर्णन पंडित स्पर्श तिवारी ने किया। कथा व्यास पं स्पर्श तिवारी ने महारास, कंसवध एवं रुक्मणी विवाह का वर्णन किया । समिति के कमल राव चव्हाण ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। गुरुवार को कथा में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नपा अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव, सुचित्रा यादव, रजनी यादव, नरेन्द्र पटेल, किशन यादव, संजीव मालवीय, अर्जुन मालवीय, संतोष मीना सहित अनेक विशिष्ट धन शामिल हुए। कथा व्यास पंडित तिवारी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने महारास में प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर श्रद्धालु नृत्य कर झूम उठे।

