
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा चोरी की नियत से घर में घुस कर पीडिता को मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
फरियादी छोटेराम पिता गंगाराम कीर निवासी तालनगरी के द्वारा प्रथम सुचना पत्र लेख कराया मैं यह लेख कराया कि दिनाँक 08/06/2026 को सुबह करीबन 7.00 बजे जब वह अपने खेत में बनी टीन सेड की टपरिया में पहुचाँ और उसने यह देखा कि फरियादी की माँ अजुध्दी बाई कीर टपरिया के बाहर आंगन में ओटले के पास खून से लतपत गंभीर रुप से घायल अवस्था में पडी थी और सिर में गंभीर चोट लगी थी एवं खून निकल रहा था। वही पर खुन से सनी ईट, पत्थर एवं बास का डंडा पडा था और उसकी माँ के पैरो में पहनी हुई चांदी की पैर पट्टी एवं हाथो में पहने चांदी की चुडे एवं गले में पहनी चांदी की चैन गायब थी और सभी जगह टपरिया के अन्दर बाहर खून पड़ा हुआ था । यह देख कर फरियादी छोटेराम दौडकर घर गया और अपने भाइयों के बताया और सभी को घर वालो को लेकर अपने खेत पर आये तो यह देखा कि जिस खटिया पर उनकी अम्मा सोती थी। उस खटिया पर और खटिया के पास नीचे जमीन पर खुन पडा हुआ था । किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय खेत में बनी टीन सेड की टपरिया के अंदर घुसकर अम्मा की पहनी रकम (जेवर) को चोरी करने व अम्मा को जान से मारने की नियत से डंडे, ईट, पत्थर से मारपीट कर अम्मा के सिर में गंभीर चोट पहुचायी है जिस पर से फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 335/26 धारा 331(8),305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता एवं संवेदन शीलता को देखते हुए अविलम्ब घटना स्थल पहुच कर सुरक्षित किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन अनुसार भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्य संकलित करने हेतु जिला मुख्यालय नर्मदापुरम से जिला वैज्ञानिक अधिकारी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वाड को घटना स्थल पर बुलाया गया। विवेचना के दौरान आये सभी भौतिक साक्ष्य, तकनीकि साक्ष्य एवं सूचना तंत्र के आधार पर इस प्रकार की वीभत्स घटना कारित करने वाले संदेहियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर अलग अलग टीम गठित की गईं एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देहात से उ. नि. खुमान सिंह पटेल एवं स. उ. नि. प्रवीण शर्मा, आरक्षक चेतन नरवरे को प्रत्येक पहलु पर विवेचना करने एवं पूछताछ करने के लिए घटना स्थल ग्राम तालनगरी में ही कैंप करने हेतु पाबंद किया गया एवं संदेही गणों की पता तलाश की गई जो काफी मसक्कत के बाद ग्राम के ही सिकंदर उर्फ़ शेखर कीर, भीम कीर एवं रोशन कीर को अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना के सम्बन्ध में पृथक पृथक पूछताछ की गई। उक्त तीनो के द्वारा पीडिता के पहने हुए गहने चोरी करने के इरादे से घर में घुसना एवं पीडिता के द्वारा उक्त तीनो आरोपीगणों के गाँव का ही होने से पहचान लेने से घटना से अपने आप को बचाने के लिए तीनो आरोपी गणों के द्वारा पीडिता से बेरहमी से पत्थर, डंडे से मारपीट करने की बात स्वीकार किये एवं पीडिता से चुराए गहने चांदी के चार कड़े, पैरो में पहनी हुई एक जोड़ी चांदी की पायल एवं गले में पहनने की चांदी की एक चेन पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया है। बाद मामले में आरोपीगण को गिरफ़्तारी किया जाकर माननीय न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया है एवम जेल वारंट बनने से अरोपिओं को जिला जेल नर्मदापुरम में दाखिल किया गया है।
आरोपी का नाम :-
1. सिकंदर उर्फ़ शेखर कीर पिता राधेश्याम कीर उम्र 26 साल निवासी ग्राम तालनगरी
2. भीम कीर पिता छोटेलाल कीर उम्र 28 साल निवासी ग्राम तालनगरी
3. रोशन पिता नर्मदाप्रसाद कीर उम्र 22 साल निवासी ग्राम तालनगरी।
जप्त मशरुका :-
1. पीड़ित के हाथों में पहने चांदी के चार कड़े ,
2. पैरो में पहनी हुई एक जोड़ी चांदी की पायल एवं
3. गले में पहनने की चांदी की एक चेन।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम, उ. नि. खुमान सिंह, उ. नि. बी एस उइके, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नर्रे, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रकाश रघुवंशी, आरक्षक चेतन नरवरे, सुनील साहू, जितेंद्र राजपूत, कपिल विश्वकर्मा, अरुण पाल की रही।

