
नर्मदापुरम / जिले में लगातार चोरी ओर लूट की घटनाएं बढ़ने से आमजन दहशत में है।विगत डेढ़ महीने में 3 घटनाएं जिले में ऐसी हुई है कि जिसमें एक घटना में आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर लाखों के जेवरात लूट कर फरार हो गए।यह घटना माखन नगर थाना क्षेत्र के फुरतला ग्राम में हुई थी। जिसमें आरोपी ने एक बुजुर्ग महिला की पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर सोने चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गया जिसे आज तक पुलिस नहीं पकड़ पाई। वही दूसरी घटना देहात थाना अंतर्गत तालनगरी क्षेत्र में हुई जहां पर आरोपियों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसके बाद तीसरी घटना देहात थाना अंतर्गत शांति नगर क्षेत्र निवासी एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के साथ घटी । जहां पर 3 युवक किराए के मकान की तलाश में बुजुर्ग नरेंद्र गोयल के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ पैर बांध कर सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा,ओर एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई कर जांच शुरू कर दी है। वही पिपरिया थाने में फरियादी धर्मेंद्र राय ने रिपोर्ट लिखाई कि टोल प्लाजा वनखेड़ी से संदीप भदौरिया भोपाल निवासी युवक ने टोल प्लाजा की कलेक्शन पेटी से लगभग 50-60 हजार रुपए चोरी कर ले गया । इस मामले में पिपरिया पुलिस ने आरोपी संदीप भदौरिया के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह जिले लगातार हो रही लूट ओर चोरी की वारदातों से जिले के वाशिंदे दहशत में हैं।

