
नर्मदापुरम / श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम द्वारा आज दिनांक 11/6/2026 वुधवार को संभागीय मुख्यालय पर साई कृष्णा हिल व्यू रिसोर्ट नर्मदापुरम में संभागीय कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें Action Milestone for Human Capital for Vikasit Bharat@ 2047, MMBASK प्रोग्राम, NFHS & PT Data, Saksham AWC, ECCE Activity, Poshan vatika, Rain water Harvesting, Mission Shakti, Nutrional Components, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के संबंध में संभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला/परियोजना समन्वयक (पोषण अभियान) को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यशाल में नर्मदापुरम संभाग के तीनो जिले- बैतूल, हरदा व नर्मदापुरम के प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
AIIMS भोपाल की टीम से मनोज चौहान ने कुपोषण ओर NFHS 6और कुपोषण के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
मिशन नींव (rocket लर्निंग) की टीम भोपाल द्वारा आंगनवाड़ियों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा (ECCE) के बारे में प्रशिक्षण दिया।

