नर्मदापुरम / विगत दिवस पुरषोत्तम मास जेष्ठ कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि पर नव-नियुक्त मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र यादव का पदभार ग्रहण उपरांत पहली बार तीर्थ नगरी नगर नर्मदापुरम आगमन हुआ। जहां शाम सेठानी घाट पर उनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित स्थानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा साथी श्रृद्धालु जनों की गरिमामय उपस्थिति में पंडित मुन्नू दुबे की अगुवाई में विद्वान ब्राह्मण विप्रो द्वारा प्रतिबिम्ब स्वरुप मां नर्मदा मैया जी की प्रतिमा का पूर्ण विधि-विधान से पूजन अर्चन कर नर्मदाष्टक, महाआरती की गई , तदउपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इसी श्रृंखला की पारिवारिक पृष्ठभूमि में प्रशासक महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष यादव महासभा के निवास नारायण नगर पहुंचे। जहां ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों द्वारा परिवार के साथ श्रीकृष्ण पीताम्बर पट्टिका पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन यादव ने बताया कि जहां उन्होंने समाज के लोग से पर्यावरण संरक्षण के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी जनप्रतिनिधि पंडित दिनेश शर्मा, सर्व समाज रजिस्टर जनसेवक संगठन इंदौर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित मोहन यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, ग्वाल नर्मदा सेना संयोजक धनराज यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, डा. बल्देव यादव प्रदेश महासचिव युवा विंग, पार्षद नरेन्द्र पटेल, पार्षद श्रीमती रेखा यादव, शैलेन्द्र यादव, दौलत यादव (देवू), वरिष्ठ समाजसेवी पी. एस. ठाकुर, ऋतुराज यादव, जी. डी. पाल, डाक्टर टी. आर. यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव मित्रमंडल सहित अन्य सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

