

नर्मदापुरम / भारतीय अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जापान में हुए (गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम) जिसमें हमारे जिले के नगर नर्मदापुरम के होनहार बेटे अंश बहोत्रा पिता नीरज बहोत्रा द्वारा किए अपने प्रयासों एवं विश्व में हमारे नगर एवं देश का नाम रोशन करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अंश का फूल मालाओं भव्य स्वागत किया गया। देश के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद एवं असीम आशीर्वाद दिया गया। इन स्वागत के क्षणों में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनू यादव, महिला विंग जिला अध्यक्ष वर्षा कलोते, राकेश जराठे, धनीराम गौर, अनिरुद्ध करैया, सुमेर सिंह प्रजापति, कमलेश कुमार गढ़वाल एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

