
नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली सिवनी नाका स्थित शंकर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आज पंचम दिवस पंडित स्पर्श तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया जिसको सुनकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे । उन्होंने भगवान गोवर्धन की महिमा का भी बखान किया। भगवान कृष्ण की महिमा सुनकर जमकर झूमे श्रद्धालु और तालिया से परिसर गूंज उठा।
भागवत कथा में व्यास पं. स्पर्श तिवारी बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजन सहित अन्य प्रसंगों का वर्णन किया। पंडित तिवारी ने कहा कि गोवर्धन जो हमें सब कुछ देते हैं उनकी पूजा हमें अनिवार्य करना चाहिए। उन्होंने इंद्र और भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन उठाने की प्रसंग का भी वर्णन किया। समिति के कमल राव चव्हाण ने बताया कि कथा प्रति दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। बुधवार को कथा में पूर्व नपा अध्यक्ष एवं झु झो प्र के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खंडेलवाल, हरि शर्मा, मनीष परदेशी सहित अन्य विशिष्ट जन शामिल हुए। शंकर कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पुण्य लाभ ले रहे हैं।

