
माखन नगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाड़ा ने पर्यावरण सुधार, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में नवाचार के रूप में सीड बॉल निर्माण अभियान प्रारंभ किया गया है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक पवन सहगल तथा ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख के नेतृत्व में गूजरवाड़ा में 480 सीड बॉल तैयार कीं। इन सीड बॉल्स में नीम, जामुन, गुलमोहर, करंज, इमली, बील आदि उपयोगी वृक्षों के बीजों का उपयोग किया गया है। समिति के अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान इन सीड बॉल्स को नर्मदा मैया, तवा नदी किनारों, जंगल क्षेत्रों तथा शासकीय खाली भूमि पर विसर्जित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण को बढ़ावा मिल सके और हरित वातावरण का निर्माण हो। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर हरीश नामदेव, मोनू मांझी, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, राकेश कीर, भूपेन्द्र यादव, चंदन, अखिलेश, सीताराम यादव, सियालाल, कमल यादव, विनोद चौधरी उपस्थित रहे।

