
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम की मासिक बैठक बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक अलकेश आर्य, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुर दास नागवंशी एवं प्रेमशंकर वर्मा, म.प्र. अपेक्स बैंक के डायरेक्टर महेंद्र यादव मंचासीन रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर तक सभी बैठकें समय-सीमा में आयोजित की जाए तथा उनकी रिपोर्टिंग संगठन एप पर अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से पार्टी और अधिक सशक्त होगी।
जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने आगामी अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानसेवक के रूप में आज 10 जून को 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है। मोदी जी ने 4399 दिनों तक निरंतर राष्ट्रसेवा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में चल रहे 5 जून से 21 जून तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 5 जून को पर्यावरण दिवस पर जिले में अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपण किये गये। वहीं 12 जून तक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सांसद एवं विधायकगण अपने अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। साथ ही 13 जून को प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा जिसमें कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग होंगे। मंडल बैठक, शक्ति केंद्र बैठक की जानकारी दी
बैठक में महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, कुंवर सिंह यादव, गोपाल दूदानी, लोकेश तिवारी, राजेश गौर, जयकिशोर चौधरी, निखिलेश चतुर्वेदी, अर्चना साहू, गोविंद राय, जितेन्द्र चौहान, प्रशांत दीक्षित, वंदना दुबे, अमित माहाला, राहुल पटवा, सुरेश पटेल, दीपक महालहा, अर्चना पुरोहित, चरणजीत सिंह, दिनेश तिवारी, राहुल प्रधान, दिनेश चौधरी, जान मोहम्मद मंसूरी, रूपेश राजपूत, गोकुल पटेल, राहुल चौरे, मयंक मेहतो, बलराम ठाकुर, वरूण रघुवंशी, अश्वनी सरोज, योगेश मालवीय, विपिन यादव, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना…..
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही भारत के निरंतर विकास, सामाजिक समरसता और विश्व मंच पर देश की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

