
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के स्थानीय निवास पर मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के नवनियुक्त प्रशासक आदरणीय महेंद्र सिंह यादव का आगमन हुआ। इस अवसर पर सांसद निवास पर हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। आगमन के पश्चात भारतीय सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव का विधि-विधान से तिलक लगाया गया तथा शाल-श्रीफल से भावभीना स्वागत किया गया।
इसके साथ ही उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट कर उनका आदरपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय भेंट के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में नए आयामों और क्षेत्रीय विकास के विभिन्न लोककल्याणकारी विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री कुँअर सिंह यादव, जिला मंत्री गोविंद राय, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, दीपक महालहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, सचिन तोमर, योगेंद्र सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, सौरभ यादव, समर्थ चौरसिया, आयुष कौरव सहित बड़ी संख्या में संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

