
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नर्मदापुरम जिला प्रभारी संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल, सोहागपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय की सहमति से माखन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नेश बडगूजर द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। माखन नगर कार्यकारिणी में शामिल सभी नवनियुक्त पदाधिकारियोॅ को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी के नेतृत्व में माखन नगर में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

