
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम की माटी का गौरव बढ़ाते हुए क्षेत्र के तीन होनहार युवाओं— ग़ाज़ी खान, अंश बहुतरा और महक परिहार ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर एक विशेष मुकाम हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इन तीनों युवाओं की इस बड़ी उपलब्धि पर नर्मदापुरम के सभी खेल प्रेमियों, सामाजिक बंधुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बेहद खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों का लगा ताँता युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध पत्रकारों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि इन युवाओं ने अपनी लगन से न केवल अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे नर्मदापुरम क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इन युवाओं की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें पूरा विश्वास है कि ये तीनों आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और क्षेत्र का नाम देश-दुनिया में चमकाएंगे।
“क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक” ….
सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। गणमान्य नागरिक सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

