


नर्मदापुरम / भोजपुर / भोपाल की ओर से आ रही एक आइशर गाड़ी में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाए जाने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हो गए। भोजपुर जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कीर गजराज मीणा, मनीष, आशीष यादव, दिनेश गौरव कलावत सहित पूरी गौरक्षा टीम ने 4 फोर व्हीलर वाहनों से संदिग्ध आइशर गाड़ी का लगातार पीछा किया।
काफी दूरी तक पीछा करने के बाद बैतूल-केशला मार्ग पर उक्त वाहन को रोककर पकड़ा गया। वाहन की जांच करने पर उसमें गौवंश को अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। कई गौवंश दमघोंटू स्थिति में थे और उनकी जान को गंभीर खतरा था।
इसके बाद नर्मदापुरम एवं भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहन को देहात थाने पहुंचाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर रंधाल गौशाला में स्थानांतरित किया गया।
वाहन से कुल 13 गाय, 9 बछड़े एवं 2 बैल (कुल 24 गौवंश) बरामद किए गए। गौरक्षा कार्यकर्ताओं की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई से सभी गौवंशों की जान बचाई जा सकी।
गौमाता की रक्षा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गौसेवा और गौरक्षा केवल संकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का अभियान है।
इस अभियान में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, जिला गौरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, विक्रम पासी, पंकज गौर, सह गौरक्षा प्रमुख विनोद दायमा, चम्पालाल दायमा एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

