
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि किसानो द्वारा 42 से 45 डिग्री तापमान पर कड़ी मेहनत कर ग्रीष्मकालीन मूंग की उपज पैदा की, जिसे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उत्पादित मूंग का 25% उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पत्र जारी किया है। उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य किया जा रहा है, उत्पादित मूंग का 25% उपार्जन करने से 75% उपज भारत सरकार द्वारा तय किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिक्री पर किसान मजबूर होगा, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान होगा। अतः किसान द्वारा उत्पादित संपूर्ण उपज की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कराना सुनिश्चित कर किसानो को 5 दिवस के अंदर अवगत कराया जावे अन्यथा आक्रोशित किसान विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन, गाँव गाँव मध्यप्रदेश शासन का पुतला दहन करने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एव प्रशासन की होगी। उक्त पत्र की प्रतिलिपी कृषि मंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल, विधायक विधासभा क्षेत्र सिवनी मालवा एवं कलेक्टर नर्मदापुरम को भी दी हैं। ज्ञापन देते समय
भारतीय किसान यूनियन जिला नर्मदापुरम, तहसील सिवनी मालवा के पदाधिकारी संतोष पटवारे, हरिओम रघुवंशी, शिवशंकर गौर, पवन शर्मा एवं अन्य किसान सामिल रहे।

