

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में मंगलवार को होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं एवं मांगें लेकर पहुंचे, जिनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बिरसा मुंडा की दी श्रद्धांजलि …….
भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और जनजातीय समाज के गौरव थे। उनका संघर्ष हमें राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, समर्पण और समाज जागरण का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक सशक्त एवं समरस समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।”
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल प्रधान ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में मुकेश चंद्र मैना, ज्योति चौरे, जयकिशोर चौधरी, रीता ठाकुर गोविंद राय प्रशांत दीक्षित, अमित महाला, रूपेश राजपूत, रोहित गौर, सुशील बरखड़े, विपिन यादव, दुर्गेश मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, राजेश रैकवार अनिल दुबे, बद्री केवट सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

