
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा वर्तमान में प्रयोगात्मक तौर पर अंडर-13 और अंडर-15 मल्टी डे इंटर डिवीजन टूर्नामेंट में दो टीम ओर शामिल करने का प्रस्ताव है। जिसके लिए सभी संभाग स्तर पर ट्रायल्स आयोजित कर रहा है। जिसमें अंडर-13 और अंडर-15 के खिलाड़ी शामिल होंगे। जानकारी देते हुए नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि उक्त ट्रायल 11 से 13 जून को नर्मदापुरम एमपीसीए ग्राउंड पर होंगे। जिसमें बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम जिले के ही खिलाड़ी भाग लेंगे । जिसमें अंडर-13 हेतु जिस किसी खिलाड़ी का जन्म दिनांक 1.9.2013 से 31.8.2016 के मध्य एवं अंडर -15 हेतु दिनांक 1.9.2011 से 31.8.2013 के मध्य जन्म हुआ हो वह सभी प्रतिभागी पात्र होंगे।अंडर-13 के सभी खिलाड़ी ट्रायल के लिए दिनांक 11.6.2026 को एवं अंडर-15 वाले खिलाड़ी दिनांक 12.6.2026 को प्रातः 8 बजे एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाग ले सकेंगे एवं डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी लेकर आयेंगे। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन दो आयु वर्ग अंडर 13 और 15 के टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के दस संभाग के अलावा दो ओर टीम शामिल करने पर विचार कर रहा है जिस हेतु ट्रायल आयोजित है। जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना है एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक अवसर और प्राप्त होगा। यह चयन प्रक्रिया एमपीसीए के सलेक्टर अंकित श्रीवास्तव एवं प्रवीण लोगरस द्वारा सम्पन्न होगी। इस चयन प्रक्रिया हेतु नितेश राजपूत समन्वयक रहेंगे। नर्मदापुरम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की है।

