

नर्मदापरम / सिवनी मालवा / हमारे द्वारा “सत्य की आवाज़” पर खबर प्रसारित होते ही प्रशासन हरकत में आया और नेशनल हाईवे पर मौत को दावत दे रहे गड्ढे को चंद घंटे के भीतर भर दिया गया।
नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर शहर से 8 किमी दूर भीलटदेव स्थित चांदनी नदी पुल पर लंबे समय से बड़ा गड्ढा बना था। ट्रक, बस और दोपहिया चालकों के लिए यह रोज दुर्घटना का खतरा बना हुआ था, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं था।
मामले को “सत्य की आवाज़” ने प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कर्मचारियों को भेजा और गिट्टी व सीमेंट के पक्के मसाले से गड्ढे को पूरी तरह बंद कर दिया।
गड्ढा भरने से इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बड़े हादसे का खतरा टल गया है।

