
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कल दिनांक 09 जून 2026 मंगलवार को नर्मदापुरम आगमन प्रस्तावित है। प्राप्त अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री विजयवर्गीय दोपहर 3:00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सायं 4:00 बजे नर्मदापुरम पहुंचेंगे। नर्मदापुरम स्थित सर्किट हाउस में वे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से भेंट एवं चर्चा करेंगे, तत्पश्चात सायं 6:00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

