नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने नगर में सीवर लाइन रेस्टोरेशन कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने एवं बारिश में खुदाई बंद करने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने मूंग खरीदी को लेकर पंजीयन व्यवस्था को सुगम किया जाये एवं प्रति एकड़ उपज खरीदी की सीमा बढ़ाई जाये। शहर तहसील एवं एस डी एम कार्यालय को वापिस कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थानंत्रित किया जाये। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, अजय सैनी, मधुसूदन यादव, अरुण दीक्षित, अन्नू मलैया, फैजान उल हक, गुलाम हैदर, संतोष तोमर, अमित खत्री, बबलू राठौर, विक्की जमनानी, प्रदीप दुबे, धीरज बहुत्रा, गुलाम मुस्तफ़ा, आनंद थापक, कपिल यादव, सिराज खान, मंजुल मणि ढिमोले, प्रताप राजपूत, सौरभ राय, ऋतिक चौहान, कीर्ति मिश्रा, अम्बिका राजपूत, अजय शर्मा, शैलू तोमर, विनोद दुबे, संतोष अहिरवार, सलीम, जागेश यादव, दिलीप अहिरवार सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

