नर्मदापुरम / मां नर्मदा पीली गुमटी व्यापारी संघ द्वारा थाना कोतवाली में आवेदन दिया कि सतरास्ते पर पीली गुमटी में तोड़फोड़ एवं चोरी का किसी ने प्रयास किया गया। संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र संकत ने पुलिस से आवेदन के माध्यम से मांग की जो घटना घटी है उसे शीघ्र कार्रवाई की जाए एवं अपराधी जो भी हो उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आवेदन देते समय रितेश खंडेलवाल व्यापारी महासंघ सचिव, पीली गुमटी संघ से उपाध्यक्ष गोपाल चौकसे, महासचिव राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष गोरी महाराज, सचिन, भारत रघुवंशी, संतोष सारटे, उमा नामदेव, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

