
नर्मदापुरम / बड़वाह / प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य के लिए सहकारी समितियों और बैंकों के माध्यम से किसानों को जीरो पर्सेंट पर कर्ज देती हें और किसानों को 31 मार्च तक उस कर्ज को जमा करना रहता है। पिछले दिनों बड़वानी खरगोन जिले के किसानों ने क्षेत्र के पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे से मिलकर कहा कि गेहूं की फसल को सरकार ने 16 अप्रैल से खरीदने की घोषणा की है। इसलिए सरकारी कर्ज जमा करने की तारीख आगे बढ़ाई जाई जाना चाहिए अन्यथा किसानों को पुरे वर्ष का ब्याज देना पड़ेगा। साथ ही किसानों का कहना था निमाड़ में मक्का की फसल बहुत अधिक बोई जाती है। इसके लिए नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाना चाहिए। किसानों की मांग को लेकर 7 अप्रैल को श्री मोघे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल से मुलाकात की और गेहूं खरीदी जल्दी करने व किसानों के कर्ज जमा तारीख को आगे बढ़ाएं जाने का निवेदन किया था। भाजपा सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए गेहूं खरीदी की तय तारीख 16 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल से ही खरीदने का फैसला किया और साथ ही लोन राशि जमा करने की तारीख भी मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक करने की घोषणा की गई।

