नर्मदापुरम / कुचबंदिया समाज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया। रोहित कुचबंदिया ने बताया कि आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी को आवदेन के माध्यम से मांग की है। मांग पत्र में अवगत कराया गया कि स्वर्गीय राजू गोहर कुचबंदिया के हत्यारे को फांसी की सजा व हत्यारे के घर को तोड़ा जाये। समाज की मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले एवं सरकार की और से पीड़ित परिजन को सरकारी नौकरी की सहायता प्राप्त हो। मांग पूरी होने पर कुचबंदिया समाज प्रशासन का आभारी रहेगा। इस अवसर पर धरम संकत, जगवीर राजवंशी, धर्मराज कुचबंदिया, भोले संकत, संदीप सिंह, रावेन्द्र सिंह, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुचबंदिया मौजूद रहे।

