नर्मदापुरम / इटारसी के वार्ड क्रमांक 25 में कल दिनांक 09.06.26 मंगलवार एवं वार्ड क्रमांक 26 में दिनांक 11.06.26 गुरुवार को विद्युत विभाग इटारसी (शहर) द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन बोर्डिंग स्कूल, नाला मोहल्ला, इटारसी में किया जाएगा।
कैंप में विद्युत संबंधी समस्याओं जैसे नया कनेक्शन प्राप्त करना, लोड बढ़ाना अथवा घटाना, कमर्शियल विद्युत कनेक्शन प्राप्त करना, मीटर संबंधी समस्याएँ, विद्युत बिल संबंधी समस्याएँ तथा अन्य विद्युत प्रदाय संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
अतः वार्ड 25, वार्ड 26 के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं कैंप में पहुंच अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राप्त कर सकते हैं ।

