नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध शराब ओर मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है। जिसके तहत पथरौटा थाना प्रभारी मोनिका गौर ओर उनकी टीम ने आयुध निर्माणी क्षेत्र से एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.60 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील मर्सकोले के खिलाफ अपराध क्रमांक 175/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई। जब्त गांजा की कीमत 30 हजार रुपए के आसपास बताई गई है। इसके अलावा रामपुर थाना पुलिस ने जानकी प्रसाद चौधरी तारारोड़ा के पास से 14 देशी प्लेन के क्वार्टर जब्त कर कारवाई की । बताया गया कि आरोपी अवैध शराब बेच रहा था। कोतवाली पुलिस ने बंगाली कालोनी निवासी जवाहर सिंह के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन के जब्त कर कारवाई की है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की गई है। साथ ही डोलरिया ओर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भी छुटपुट अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की है। आबकारी विभाग एवं पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी शराब तस्करों के हौसले कम नहीं है हो रहे हैं, इन शराब तस्करों को लगातार दबोच रही है पुलिस।

