

सिवनी मालवा / नर्मदापुरम जिले में अवैध शराब का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और आबकारी विभाग इस और मुकदर्शक बना बैठा हुआ है। जिले में पुलिस कप्तान सई कृष्ण थोटा की सक्रियता और पुलिस की छापामार कार्रवाई में आए दिन शराब के बड़े-बड़े अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया जा रहा है, उसके बावजूद भी अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है!
इसी के चलते रविवार को डोलरिया से अवैध शराब की डिलीवरी देने पहुंची बोलेरो वाहन को ग्रामीणों का अवैध शराब के खिलाफ हंगामा कर शराब से भरी बोलेरो गाड़ी को रोककर जमकर हंगामा किया और पुलिस बुलाकर अवैध शराब का वाहन पुलिस के हवाले किया, इस दौरान शराब ठेकेदार के लोग वहान छोड़कर भाग गए।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 05 जेडी 9708 गाडी मे 8 से 10 पेटी अवैध शराब होने की सूचना पर ग्राम के बुजुर्ग महिला और पुरुष एकत्रित हुए और पुलिस बुलाकर वहान पुलिस के सुपरत किया ग्रामीणों ने बताया कि डोलरिया शराब दुकान से कजलास गांव मे खपाई जा रही थी!
ग्राम रक्षा समिति के सक्रिय सदस्य एवं कजलास ग्राम के ग्रामीणों ने अवैध शराब परिवहन कर रही इस वाहन को पड़कर पुलिस के हवाले किया वहीं महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में ग्राम में नहीं चलने दिया जाएगा। क्योंकि ग्राम के अधिकतर मजदूर लोग दिनभर अपनी मजदूरी करने के बाद पूरे पैसे शराब पी जाते हैं और आए दिन घर में महिलाओं के साथ मारपीट कर विवाद खड़ा करते हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा बोलेरो को थाने लेकर आए थाने पर बोलेरो में रखी शराब के संबंध में कोई भी वेध दस्तावेज नहीं मिले थाने पर बोलेरो में रखी शराब को बाहर निकाल कर गिनती की गई कुल सात पेटियों में अलग-अलग प्रकार की शराब थी पेटियां खुली थी जो कुल मात्रा 42.66 लीटर क्वार्टर विधिवत जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जप्त की गई शराब की कीमत 21,000 हजार एवं जप्त की गई बोलेरो वाहन की कीमत 8 लाख बताई जा रही है।

