
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठन प्रभारी संजय कामले एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की सहमति से मध्य प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागडी द्वारा उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामबाबू अग्रवाल को मनोनीत किए जाने से निश्चित ही संगठन मजबूत होगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कहा कि रामबाबू अग्रवाल की व्यापारी वर्ग में काफी लोकप्रियता है, जिसका लाभ संगठन को अवश्य प्राप्त होगा और उनके नेतृत्व में कांग्रेस को व्यापारियों का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कि संगठन मजबूत होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

