


नर्मदापुरम / नगर पालिका कितने भी दावे कर ले लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। शहर में अतिक्रमण, स्वच्छता, पानी सप्लाई सड़क सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुछ अलग ही नजर आ रहा है। नगर पालिका में सड़क, पानी, सफाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर रहवासी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं और धरना प्रदर्शन भी हुए इसके साथ ही वार्ड के पार्षदों ने भी समस्याओं को हल करने की जद्दोजहद की लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा। कोठी बाजार के सब्जी मंडी पीपल चौक के आसपास कई दिनों पहले नाली की सफाई की गई थी, लेकिन यहां लगभग एक हफ्ते से ज्यादा से है कचरा किनारे लगा है जिससे सब्जी विक्रेता सहित आम आदमी परेशान हैं । रविवार को यहां पर कचरे के ढेर पर ही सब्जी विक्रेता बैठने को मजबूर हैं । जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारी मजबूरी है। कई दिनों से यहां नाली सफाई का मलमा पड़ा हुआ है लेकिन नगर पालिका मौन हैं । जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और इससे आसपास के रहवासी भी परेशान हैं । संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। इसके साथ ही आने जाने वालों को भी दिक्कत हो रही है। रोड पर ही पूरा कचरा इकट्ठा कर दिया गया है जो बारिश होते ही बदबू में तब्दील हो गया है। कलेक्ट्रेट से पुलिस लाइन वाले रोड पर हालात बद से बद्तर है। अभी तक इस दिशा में नगर पालिका कोई कदम नहीं उठा रही है। गौरतलब है कि इसके पहले भी कई वार्डों के लोगों ने सफाई सहित पानी को लेकर प्रदर्शन किया था लेकिन नगर पालिका की अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । यहां से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन फिर भी इस रोड की हालत खराब है। यहां के रहवासी भी इससे परेशान है।
सीवेज लाइन धंसी, वाहन फंसे…..
वहीं इधर सीवेज लाइन को ठीक तरीके से नहीं भरने से बारिश के चलते इसमें वाहन धंस गए । शनिवार रात को मिट्टी धसने से इसमें ऑटो और लोडिंग ऑटो फंस गए । इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं हुआ । माखन नगर रोड पर महीने पहले सीवेज लाइन डाली है। गड्ढा नहीं भरने से यह धंस गई और इसमें वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस संबंध में सीवेज लाइन के अधिकारियों का कहना है की बारिश से यहां पर मिट्टी धंस गई। नगर पालिका और कंपनी को कई बार इस क्षेत्र के लोगों ने शिकायत भी की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कंप्लैंड की है लेकिन समस्या नहीं सुधरी। वहीं शहर में अतिक्रमण हटाने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन शाम तक फिर से लोग जम जाते हैं। वहीं मिली भगत के चलते कई स्थानों पर अवैध तप रखें गए हैं।

